काजल लगाने का सही तरीका – How to Apply Kajal in Hindi

How To Apply Kajal In Hindi

चेहरे का मेकअप बिना आंखों को आकर्षक बनाए पूरा नहीं हो सकता है। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए थोड़ा आई मेकअप भी जरूरी है। अब जब आंखों के मेकअप की बात हो रही है तो काजल को कैसे भूल सकते हैं। आंखों के लिए काजल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। वैसे काजल भले ही सामान्य सा मेकअप लगे, लेकिन इसमें जो अलग है वो है काजल लगाने का तरीका। हर लड़की या महिला का काजल लगाने का तरीका अलग-अलग होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम स्टाइलक्रेज के जरिए सही तरीके से काजल कैसे लगाएं, इस बारे में जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। लेख में जानिए काजल लगाने का सही तरीका और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें।

पढ़ते रहिये यह लेख।

इससे पहले कि काजल लगाने का सही तरीका जानें, यह जानना जरूरी है कि सबसे अच्छे काजल का चुनाव कैसे किया जाए।

विषय सूची

सबसे अच्छा काजल कैसे चुनें?

नीचे जानिए सही काजल चुनने के लिए क्या जरूरी है।

  • हमेशा अच्छे ब्रांड का काजल चुनें या जो मेकअप ब्रांड आपको सूट करे उस ब्रांड का ही काजल चुनें।
  • आजकल मार्केट में वाटरप्रूफ और स्मजप्रूफ (Smudgeproof – न फैलने वाला काजल) काजल उपलब्ध हैं, ऐसे में इनका चुनाव किया जा सकता है।
  • कई स्मजप्रूफ काजल में समय सीमा दी रहती है, जैसे – 24 घंटे या 48 घंटे तक स्मजप्रूफ, ऐसे में ज्यादा देर तक चलने वाला काजल लें।
  • अगर किसी की आंखें संवेदनशील हैं तो बेहतर है कि नेचुरल या ऑर्गेनिक काजल का चुनाव करें।
  • आजकल काजल कई अलग-अलग रंगों जैसे – ब्राउन, ब्लू और ग्रीन में आने लगें हैं तो अपनी पसंदीदा रंग का काजल ले सकते हैं।

जब आंखों में काजल लगाने का तरीका सही हो तो आंखों की खूबसूरती और दोगुनी हो जाती है। इस भाग में जानें आसान तरीके से काजल कैसे लगाया जा सकता है।

पढ़ते रहें यह लेख।

काजल लगाने का सही तरीका

यहां बताया गया काजल लगाने का आसान तरीका ध्यान से पढ़ें और इन्हें आजमाएं।

1. काजल लगाने के लिए जरूरी सामग्री

काजल लगाने से पहले आपको कुछ अन्य मेकअप के सामानों की जरूरत भी पड़ सकती है। जिसके बारे में भी नीचे जानकारी दी गई है।

सामग्री

  • काजल
  • स्मजिंग ब्रश (बाजार में उपलब्ध)
  • प्राइमर
  • मस्कारा/आई शैडो (वैकल्पिक)

2. सबसे पहले आंखों को तैयार करें

सबसे पहले अपनी आंखों को अच्छे से पानी से धो लें। आंखों को सावधानी से धोएं और ध्यान रहे आंखों से गंदगी निकल जाए। अब आंखों के नीचे काले घेरे को कवर करने के लिए, कंसीलर या फाउंडेशन को हल्का-हल्का लगाएं। अपनी आंखों के लीड्स पर कुछ फाउंडेशन या मेकअप प्राइमर का उपयोग करना न भूलें। ऐसा करने से काजल फैलेगा नहीं और आंखों का मेकअप लंबे वक्त तक रहेगा।

3. शुरुआत करें हल्का काजल लगाने से

सबसे पहले आंखों के निचले वॉटरलाइन पर हल्का काजल लगाने से शुरू करें। आंखों के कोने से काजल के रंग की गहराई की शुरुआत करें। अगर किसी की आंखे छोटी हैं तो आंखों के आंतरिक कोनों (Inner Corners) पर काजल ज्यादा न लगाएं, क्योंकि इससे वे और भी छोटे दिखाई देंगे।

4. एक और लेयर लगाएं

लंबे वक्त तक टिके रहने के लिए अच्छे काजल के साथ-साथ इसके लेयरिंग की भी जरूरत होती है। काजल का सिर्फ एक स्ट्रोक नहीं बल्कि एक से दो परत और लगाने की आवश्यकता होती है। तो अब बारी है आंखों के बाहरी कोने से लेकर अंदर के कोने तक गहराई से काजल लगाने की। ध्यान रहे कि सामान्य रूप से काजल लगाएं, हालांकि अगर किसी की आंखे छोटी हैं तो वो आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा खींचकर काजल लगाए, ताकि आंखे लंबी और बड़ी लगें।

5. स्मज करें

कई महिलाओं को स्मोकी आई लुक ज्यादा पसंद होता है तो यह उनके लिए। अब एक स्मजिंग ब्रश लें और काजल पर हल्का-हल्का ब्रश करें ताकि काजल फैले और जिससे स्मज लुक मिले। चाहें तो उंगली से भी हल्का-हल्का फैला सकते हैं। चाहें तो रात को सोने से पहले काजल लगाकर सोएं और सुबह उठकर आंखों के नीचे फैले हुए काजल को हल्का-हल्का साफ करें, इससे भी स्मज लुक मिल सकता है।

6. आईलाइनर की जगह काजल ऊपरी वाटरलाइन के लिए

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आईलाइनर भी काफी आवश्यक है। ऐसे में आंखों के ऊपरी वाटरलाइन के लिए कई महिलाएं आई लाइनर का प्रयोग करती हैं। हालांकि, इसके उपयोग के दौरान कई बार मेकअप खराब भी हो जाता है, क्योंकि आई लाइनर लगाना हर महिला से संभव नहीं हो पाता। ऐसे में लाइनर की जगह काजल का उपयोग भी किया जा सकता है। आंखों के ऊपरी वाटरलाइन को उंगलियों से खींचे और अंदरूनी कोने से बाहर के कोने तक खींचकर काजल लगाएं। इसे विंक लुक का भी नाम दिया जा सकता है। ये पलकों को भी एक घना लुक दे सकता है।

7. मस्कारा और आई शैडो से फाइनल लुक

अब बारी है काजल को फाइनल लुक देने की। अब स्किन टोन के कलर का आईशैडो या उससे मिलता जुलता कोई आई शैडो आंखों के ऊपर हल्का-हल्का लगाएं। काजल को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए और आंखों को और खूबसूरत दिखाने के लिए मस्कारा का एक कोट लगाएं। आई शैडो और मस्कारा लगाने का सही तरीका भी काजल को और प्रभावशाली बना सकता है। इसलिए, इस बारे में चाहें तो मेकअप आर्टिस्ट की राय भी ली जा सकती है।

अधिक जानकरी के लिए स्क्रॉल करें।

अब बारी आती है काजल को फैलने से रोकने का तरीका जानने की। नीचे इस विषय में जानकारी दी गई है।

काजल को फैलने से कैसे रोकें

नीचे पढ़ें काजल को फैलने से रोकने के कुछ आसान तरीके –

  • कोई भी मेकअप हो, सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके लिए टोनर या हर रोज उपयोग करने वाले फेसवॉश का उपयोग करें।
  • काजल लगाने से पहले थोड़ा पाउडर आंखों के नीचे लगा लें ताकि काजल फैले नहीं। तैलीय त्वचा के कारण मेकअप जल्दी फैल सकता है।
  • इसके साथ ही काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे फाउंडेशन भी लगाएं ताकि मेकअप बेस बने और काजल फैलने से बचे।
  • हमेशा वाटरप्रूफ काजल या आईलाइनर का उपयोग करें।
  • चाहें तो काजल लगाने के बाद उसके ऊपर हल्का लाइनर लगा लें ताकि काजल मोटा दिखने के साथ-साथ फैलने से भी बचें।
  • काजल को हमेशा बाहर के कॉर्नर से अंदर की कॉर्नर लाइन पर लगाएं ताकि ये फैले नहीं।
  • काजल लगाने के बाद कॉम्पैक्ट पाउडर (बाजार में उपलब्ध) लगा लें।
  • चाहें तो रात को सोने से पहले गहरा काजल लगा लें और सुबह उठकर जो काजल फैला हो उसे वाइप्स से हल्का साफ कर लें। इससे काजल रह भी जाएगा और दोबारा लगाने की जरूरत भी नहीं होगी।

सावधानियों के लिए स्क्रॉल करें।

काजल लगाते वक्त कुछ सावधानियों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जिसके बारे में हम लेख के इस भाग में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

काजल लगाने के कुछ और टिप्स और सावधानियां

नीचे जानिए काजल लगाने से जुड़ी अन्य जानकारियां।

  • काजल या लाइनर को किसी और व्यक्ति के साथ शेयर न करें। ऐसा करने से उनमें कीटाणु आ सकते हैं, जिससे आंखों में संक्रमण फैल सकता है।
  • अगर कोई कॉन्टैक्ट लेंस लगाता है तो स्मजप्रूफ काजल का उपयोग करें ताकि वो फैले नहीं। फैलने वाले काजल का उपयोग करने से वो लेंस में जाकर क्षति पहुंचा सकता है।
  • अगर आंखों में संक्रमण है तो काजल या कोई अन्य आई मेकअप लगाने से बचें।
  • चलती गाड़ी में काजल न लगाएं।
  • सोने से पहले आंखों के मेकअप को आई मेकअप रिमूवर या नारियल तेल का इस्तेमाल कर आराम से निकालें।
  • काजल लगाने के बाद जरा सा भी जलन या खुजली का एहसास हो तो ठंडे पानी से तुरंत आंखों को धोएं।
  • काजल खरीदते वक्त एक्सपायरी डेट का ध्यान जरूर रखें।

दोस्तों, काजल लगाना भी एक कला है और यह कला अभ्यास के साथ-साथ और निखरती है। आशा करते हैं कि इस लेख से कई महिलाओं को मदद मिलेगी और वो आसानी से काजल लगाने का तरीका सीख पाएंगी। इसके अलावा, अगर किसी अन्य महिला के मन में यह सवाल उठे कि ‘काजल कैसे लगाएं’ तो उनके साथ भी यह लेख साझा कर उनकी मदद करें। साथ ही काजल लगाने का सही तरीका ध्यान में रखते हुए लेख में बताई गई इससे जुड़ी सावधानयों पर भी गौर करें। उम्मीद करते हैं कि यह लेख हर महिला के लाभकारी साबित होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. क्या आंखों के लिए काजल सुरक्षित है?

A. मान्यताओं की मानें तो यह आंखों के लिए सुरक्षित है। वहीं, अगर वैज्ञानिक रूप से देखें तो इसे लगाना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है (1)।

Q. आंखों से काजल कैसे साफ करें?

A. आंखों के लिए, मेकअप रिमूवर या नारियल तेल को कॉटन पैड पर लें और इससे हल्के-हल्के से साफ करें। ज्यादा रगड़ने की कोशिश न करें, ऐसा करने से जलन हो सकती है। चाहें तो क्लींजिंग फेस वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q. कोह्ल (Kohl) और काजल में क्या अंतर है?

A. काजल और कोह्ल (Kohl) में कुछ हद तक अंतर और समानताएं देखी जा सकती हैं। जहां कोह्ल पाउडर, वैक्स और कुछ कृत्रिम रंगों से बना होता है, वहीं काजल प्राकृतिक सामग्रियां जैसे – घी या बादाम को जलाकर बनाया जाता है। वैसे आज काजल को भी केमिकल पदार्थों का इस्तेमाल कर बनाया जा रहा है।